मुहम्मदाबाद गोहना की बेटी का बिहार न्यायिक सेवा में चयन 

13 Oct 2022

-शमशाबाद गांव की रिया ने 13वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया मान 

बुलंद आवाज रिपोर्टर
-------------------
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) :
तहसील क्षेत्र के शमशाबाद गांव की मूल निवासी बिटिया रिया सिंह ने मान बढ़ाया है। उनका चयन बिहार न्यायिक सेवा में हुआ है। उन्होंने बिहार की न्यायिक सेवा में 13वीं रैंक हासिल की है। इससे शमशाबादवासियों में खुशी की लहर व्याप्त है। 
व्यापार मंडल अध्यक्ष ने दी बधाई
रिया मूल रूप से तहसील क्षेत्र के शमशाबाद गांव निवासी हरिनारायण सिंह की पुत्री हैं। इनके पिता रायबरेली में उप कृषि निदेशक पद पर तैनात हैं। माता सुमन सिंह गृहिणी हैं। रिया ने सिटी मांटेसरी स्कूल लखनऊ से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। बीबीए के साथ एलएलबी की शिक्षा उन्होंने वनस्थली विद्यापीठ जयपुर से हासिल की। रिया सिंह के बिहार न्यायिक सेवा में चयनित होने से होने पर करहां व्यापार मंडल अध्यक्ष विष्णुकांत श्रीवास्तव, डॉ. अनुराग सिंह आदि लोगों ने बधाई दी है। रिया इसके पहले उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश उत्तराखंड आदि प्रदेश की न्यायिक सेवा परीक्षा में सम्मिलित हो चुकी हैं। 
 



अन्य समाचार