चिरैयाकोट में यशवंत सिंह बोले, अरविंद राजभर योग्य प्रत्याशी

04 May 2024

- भ्रमण कर मांगा वोट

चिरैयाकोट (मऊ) : क्षेत्र में शनिवार को भाजपा के पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह ने अपने समर्थक और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रायपुर, सरसेना,  कमथरी,  काझा, फतेहपुर, पलिया, कोलौरा, चकिया, सुल्तानीपुर आदि स्थान पर एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी अरविंद राजभर के पक्ष में प्रचार करते हुए वोट मांगा। इस दौरान नुक्कड़ बैठक में यशवंत सिंह ने कहा कि एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी डा.अरविंद राजभर पढ़े, लिखे  समझदार और सूझबूझ वाले युवा उम्मीदवार हैं। आशा है कि लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद के रुप जनहित में कार्य करेंगे और जनपद का नाम रौशन करेंगे।

इनकी भी रही उपस्थिति

इस अवसर पर विक्रांत सिंह रिशू सदस्य विधान परिषद, अरविंद सिंह, रमेश कनौजिया, अशोक सिंह, मोहन सिंह दादा, विशाल यादव, उदय शंकर चौरसिया, सुबाष सिंह, अजय सिंह, बृजेश कांदू, पूर्व प्रमुख अरुण कुमार सिंह, लाल बहादुर सिंह, राम अवतार जायसवाल, दुर्ग विजय यादव, राहुल पाल, दीपक पाल, रविंद्र राय, बबलू गुप्ता, साहब सिंह, बजरंगी सिंह, चंद्रशेखर सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक रहे।



अन्य समाचार