चिरैयाकोट में अतुल कुमार अंजान को दी श्रद्धांजलि

04 May 2024

- चित्र पर पुष्प माला चढ़ाकर किया नमन

चिरैयाकोट (मऊ) : क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम समाजसेवी कार्यकर्ताओं द्वारा यूनियन बैंक शाखा के पास एक शोक सभा कर भाकपा के वरिष्ठ नेता अतुल कुमार अंजान के निधन पर दो मिनट का मौन रखा। मृत आत्मा को शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गयी। उनके चित्र पर पुष्प माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।

नेताओं में रही अलग पहचान

परवेज अहमद खान ने कहा कि अतुल कुमार अंजान का भारतीय वामपंथी राजनीति में नाम काफ़ी चर्चित था। वह सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हुए किसानों और मजदूरों के हक में आवाज बुलंद किया। उनके किये गये कार्यों की वजह से राजनेताओं के बीच उनकी अलग पहचान रही है।

आधा दर्जन भाषाओं का था ज्ञान

अविनाश लाल श्रीवास्तव ने कहा कि अतुल अंजान ने अपना राजनीतिक सफर 1977 में शुरू किया था। वह सबसे पहले लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए थे। उनको करीब आधा दर्जन भाषाओं की जानकारी थी। अतुल कुमार अंजान 20 साल की उम्र में नेशनल कॉलेज स्टूडेंट्स यूनियन के अध्यक्ष के रूप में चुने गए। वह लगातार चार बार लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर चुनाव जीते थे। विश्वविद्यालय के दिनों के दौरान ही वामपंथी पार्टी में शामिल हो गए। इस अवसर पर दुखहरन यादव, रमेश, मुस्तफा, सोनू कुरैशी, नौशाद कुरैशी, बिट्टू सिंह, संजय सिंह, नौमी गुप्ता, बालमुकुंद मौर्य, मिस्टर खान आदि लोग मौजूद रहे।



अन्य समाचार