हरपुर में ऑटो के टक्कर से दो किशोरियां घायल

06 May 2024

मऊ : सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हरपुर गांव स्थित चट्टी के पास सोमवार की सुबह एक बेकाबू आटो ने धक्का मार दिया। जिससे दो किशोरियां गंभीर रूप घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

लौट रहीं थीं शादी समारोह से

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अलीपुर महराबंधा निवासी रितु (17) पुत्री छोटेलाल अपने गांव निवासी सहेली काजल (15) पुत्री सुरेंद्र के साथ रविवार को पास के गांव में शादी समारोह में शामिल होने गई थी। सोमवार की सुबह वह दोनों पैदल ही वापस घर लौट रही थीं। अभी वह हरपुर गांव स्थित चट्टी के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे अनियंत्रित आटो ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचित कर उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।



अन्य समाचार