असम में चुनावी जनसभा में यह बोले अमित शाह

10 Feb 2016

-सत्ता में आने पर बोडोलैंड के लोगों को एनडीए सरकार द्वारा रोजगार देने का दिया आश्वासन

असम : बिहार विधानसभा चुनाव हारने के बाद भारतीय जनता पार्टी असम की सत्ता पर कब्जा जमाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को कोकराझार में चुनावी रैली में अममवासियों को लुभाने की भरपूर कोशिश की।
कहा कि असम में भाजपा यदि सत्ता में आई तो बोडोलैंड के लोग बेरोजगार नहीं रहेंगे। यहां ब्रह्मपुत्र नदी होने के बाद भी राज्य के किसानों को सिंचाई के संकट से जूझने पर चिंता व्यक्त की। कहा कि जिस राज्य में भाजपा की सरकार है, वहां चैतरफा विकास हो रहा है। पिछले 15 साल में असम का विकास नहीं हो सका। यहां कांग्रेस की सरकार की ही देन है कि एक करोड़ लोग अभी भी गरीबी रेखा से नीचे जीवन-बसर कर रहे हैं। युवा बेरोजगारों की संख्या 23 लाख होने पर उन्होंने हैरत जताते हुए इसके लिए कांग्रेस के निवर्तमान मुख्यमंत्री पर कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने भाजपा के लिए मौका मांगते हुए कहा कि जनता ने जनादेश पक्ष में दिया तो यहां होने वाली घुसपैठ को रोका जाएगा। विकास की नदी बहेगी और युवाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा।



अन्य समाचार