यशवंत सिंह ने सरयू तट से किया एनडीए के प्रचार का आगाज

02 May 2024

- भाजपा में वापसी के बाद समर्थकों के बीच पहुंचे पूर्व मंत्री

दोहरीघाट (मऊ) : पूर्व मंत्री एमएलसी यशवंत सिंह ने दोहरीघाट के सरयू तट से एनडीए प्रत्याशी अरविंद राजभर के प्रचार का आगाज किया। भाजपा से निष्कासन रद्द होने के बाद पूर्व मंत्री समर्थकों के बीच पहुंचे। कहा कि देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। देश का सम्मान विदेश में बढ़ा है। मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए एनडीए प्रत्याशी अरविंद राजभर का हर बूथ जीतना जरूरी है।

गांव - गांव संपर्क का आह्वान

पूर्व मंत्री दोहरीघाट स्थित सीएमएस कॉलेज के प्रांगण में कार्यकर्ताओं से संवाद कर भाजपा की नीतियों को गांव घर में पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। मोदी और योगी सरकार की नीतियों की सराहना की। कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ गठबंधन के प्रत्याशी को हर पोलिंग बूथ पर विजय दिलाने के लिए कमर कसने का आह्वान किया। कहा कि गांव व नगर में लोगों से संपर्क करें।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति 

पूर्व मंत्री भाजपा से निष्कासन समाप्ति के बाद पहली बार दोहरीघाट पहुंचे। यहां लोगों ने उनका स्वागत किया। उक्त अवसर पर  ब्लॉक प्रमुख प्रदीप कुमार उर्फ राजू राय, ब्राह्मण हितकारी सभा के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानी शुक्ला, चंदन उपाध्याय, रिंकल राय, प्रवीण राय, अभिषेक कुमार दुबे, राकेश कनौजिया, राजेश राय, विंध्यवासिनी दुबे, पंकज तिवारी, सत्य प्रकाश दुबे, संजय मिश्रा, मोनू कनौजिया, अभिषेक कुमार राय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



अन्य समाचार