मऊ में आम के पेड़ पर फंदे पर लटकते मिले प्रेमी युगल के शव

02 May 2024

- रामपुर थाना के लखनौर गांव की घटना

मऊ : रामपुर थाना क्षेत्र के लखनौर गांव निवासी एक युवक और किशोरी का शव गुरुवार की सुबह में एक ही फंदे पर आम के पेड़ से लटकते दिखे। घटना की जानकारी उस समय हुई जब कुछ ग्रामीण उधर गए। एक साथ दो शव मिलने की सूचना पर एएसपी महेश सिंह अत्रि और सीओ मधुबन मौके पर पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाये। प्रेमी युगल के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन दोनों के घर वाले इसके खिलाफ थे। ऐसे में पुलिस आत्महत्या एवं ऑनर किलिंग दोनों पहलुओं को ध्यान में रख कर मामले की जांच कर रही है।

खुदकुशी से पहले बनाया वीडियो
जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान लखनौर गांव निवासी रुपेश राजभर (20) पुत्र मंजीत राजभर और सुप्रिया (15) के रूप में हुई। दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुप्रिया नौवीं की छात्रा थी। इनके सम्बंध को लेकर दो परिवार के सदस्यों को जानकारी थी, जिसको लेकर दोनों ही परिवार के सदस्य विरोध कर रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों बुधवार की रात अपने घरों से कुछ दूरी स्थित राय साहब का बगीचा में पहुंचे। वहां दोनों ने वीडियो बनाया जिसे रूपेश ने अपने इंस्ट्राग्राम आईडी पर अपलोड किया।

रात एक बजे के बाद किया अपलोड

वीडियो में पहले 21सेकेंड में सुप्रिया के फोन का सिम तोड़ता नजर आ रहा है। दूसरा वीडियो 19 सेकेंड का है। जिसमें दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं। यह दोनों वीडियो रात एक बजे के बाद अपलोड किये गये हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके बाद ही दोनों ने आत्महत्या की होगी।दोनों ने एक ही फंदे से लटककर जान दी है। पेड़ पर चढ़ने के दौरान मौके पर दोनों की चप्पलें पड़ी हुई थीं।

पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार

हादसे की सूचना पर एएसपी महेश सिंह अत्रि और सीओ अभय सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। घटना को लेकर सीओ मधुबन अभय सिंह का कहना है कि घटना प्रेम प्रसंग के चलते प्रथम दृष्टया आत्महत्या की प्रतीत हो रही है।पीएम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृतका इस साल नौवीं में प्रवेश ली थी। सुप्रिया की मौत से पिता, मां, दो भाई और बहन का रो रोकर बुरा हाल था।



अन्य समाचार