घोसी में जीत को अतुल अनजान ने जोड़ा इस चुनाव से

09 Sep 2023

-इंडिया की जीत ने खोला 2024 लोकसभा चुनाव में विजय का रास्ता
- देश के 120 लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने भाजपा को दिया नकार

bulandawaj.com

------------------

मऊ : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के  राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अनजान ने कहा कि घोसी विधानसभा उपचुनाव के परिणाम ने 2024 में लोकसभा चुनाव में विजय के लिए इंडिया गठबंधन का रास्ता खोल दिया है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार की मशीनरी, सांप्रदायिकता, जातीय समीकरण और गठबंधन सभी मोर्चों को पराजित करते हुए जनता ने विजय प्राप्त कर एक नई इबारत  लिख दी है।

भाजपा की नीतियों के खिलाफ जनादेश

अनजान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक एवं सरकार की संकुचित विचारधारा, सांप्रदायिक चालों और पूंजीवाद को बढ़ावा देकर राष्ट्रीय संपत्तियों की लूट की नीतियों के खिलाफ जनता ने मतदान कर उसे पराजित किया है।  देश के सात राज्य के विधानसभा चुनाव में विभिन्न राज्यों में इंडिया गठबंधन को विजय प्राप्त हुई है। भाकपा नेता ने कहा कि 120 लोकसभा सीटों पर जनता ने भाजपा के प्रति अपना विश्वास वापस ले लिया है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में इसी दौर में जिला पंचायत की सात सीट पर हुए उपचुनावों में भाजपा और उसके समर्थित दल हार गए हैं।

सुधाकर की जीत ने साबित की यह बात
अनजान ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में भी भाजपा की विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ  इंडिया गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह की जीत ने साबित कर दिया है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस पार्टी,भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल का गठबंधन संसदीय चुनाव में और अधिक भूमिका अदा करेगा और जनता का व्यापक सहयोग प्राप्त करेगा ।



अन्य समाचार