मधुबन में छिपे महाराष्ट्र के चार अपराधी गिरफ्तार

01 Jul 2023

- एक महीने से रह रहे थे किराए के मकान में

bulandawaj.com

--------------------

मऊ : मधुबन थाना क्षेत्र के गांगेबीर स्थित साधन सहकारी समिति के समीप एक मकान में छिपे चार हत्यारोपियों को शुक्रवार को महाराष्ट्र से आई पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि करन रोकड़े और ऋतिक रोकड़े पुत्रगण रतन रोकड़े , मानव रोकड़े पुत्र प्रमोद रोकड़े व रिंकू कुमार पुत्र दिनेश कुमार महाराष्ट्र प्रांत के पुणे जनपद के चिखली थाना के निवासी हैं। ये चारों चिखली में हुई एक हत्या के मामलें में वांछित हैं। चारों आरोपी मधुबन में एक किराए के मकान में एक महीने से रह रहे थे।

ट्रांजिट रिमांड पर ले गई महाराष्ट्र पुलिस

इनकी तलाश में महाराष्ट्र पुलिस आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर एक सप्ताह से मधुबन में डेरा डाले थी। इसी बीच पुलिस को नगर पंचायत के गांगेबीर स्थित सहकारी गोदाम के समीप एक मकान में आरोपितो के छिपे होने का लोकेशन मिला। महाराष्ट्र पुलिस ने मधुबन पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी करके चारों को गिरफ्तार कर लिया। महाराष्ट्र पुलिस ने चारों की ट्रांजिट रिमांड पेशकर अपने साथ लेकर कर चली गई।


 



अन्य समाचार