राहुल गांधी की यात्रा में चल रहे सांसद का निधन

14 Jan 2023

-हार्ट अटैक से मौत, रोकी गयी भारत जोड़ो यात्रा

बुलंद आवाज ब्यूरो

------------------

नई दिल्ली :  कड़ाके की ठंड में चल रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आखिरकार दागदार हो ही गई। पंजाब में यात्रा में शनिवार को जालंधर के कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन हो गया। हार्ट अटैक के बाद उन्हें फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा रोक दी और उनको देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के बाहर कांग्रेसियों की भीड़ जमा हो गयी।



अन्य समाचार