मऊ में पुलिस परिवार के बच्चों में दौड़ में देवांश प्रथम

16 Aug 2022

-नीबू प्रतियोगिता में सृष्टि पाठक अव्वल

बुलंद आवाज ब्यूरो

------------------

मऊ : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस परिवार के बच्चों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय की सपरिवार उपस्थिति में आयोजन किया गया। इसमें पुलिस परिवार के बच्चों व महिला पुलिसकर्मियों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। इस दौरान सर्वप्रथम दौड़, स्पून रेस, म्यूजिकल चेयर, जलेबी एवं स्लो साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। एसपी की पत्नी व सीओ मुहम्मदाबाद गोहना की पत्नी द्वारा दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

गुनगुन व देविका ने लूटी वाहवाही

पुलिस परिवार के बच्चों गुनगुन व देविका द्वारा डान्स, महिला आरक्षी कंचन पाण्डेय, दीपा सोनकर द्वारा गीत गायन, महिला आरक्षी मुक्ता त्रिपाठी, हर्षित पाल द्वारा काव्यपाठ एवं सृजन व सृष्टि पाठक द्वारा पोयम कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम का संचालन अंशिका सिंह व प्रीती सिंह द्वारा किया गया। तत्पश्चात पुरस्कार वितरण किये जाने के क्रम में उपरोक्त खेल प्रतियोगिता में विजेता क्रमशः, दौड़ में देवांश यादव (प्रथम), प्रतीक सिंह (द्वितीय) व कार्तिक सिंह (तृतीय), नीबू प्रतियोगिता में सृष्टि पाठक(प्रथम), सुजीत तिवारी (द्वितीय) व अयान यादव (तृतीय), जलेबी प्रतियोगिता में निष्ठा गुप्ता (प्रथम) व सृजन पाठक (द्वितीय), म्यूजिकल चेयर में कार्तिक सिंह (प्रथम)  व सृजन (द्वितीय) सम्मानित किए गये। सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरोक्त प्रतिभागियों एवं पुलिस परिवार के 15 मेधावी बच्चों को उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर धनंजय मिश्रा व काफी संख्या में पुलिसकर्मी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।



अन्य समाचार