हाईस्कूल : मऊ की बेटी का यूपी में सातवां स्थान 

18 Jun 2022

-सुभागी देवी इंटर कालेज की हर्षिता शर्मा ने बढ़ाया जिले का मान
-यूपी बोर्ड की 10वीं का परिणाम घोषित, कानपुर के प्रिंस रहे टापर 

बुलंद आवाज ब्यूरो
------------------
मऊ :
यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। कानपुर नगर के प्रिंस पटले ने छह सौ में 586 अंक प्राप्त कर सूबे को टाप किया। टाप टेन की लिस्ट में जिले के मधुबन इलाके के सुभागी देवी इंटर कालेज की छात्रा हर्षिता ने सातवां स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। हर्षिता के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। कुछ ही देर में बुलंद आवाज पर हर्षिता से बातचीत कर विस्तृत रिपोर्ट दी जाएगी। टापरों की यह लिस्ट प्रारंभिक है। जल्द ही पूरी लिस्ट प्रकाशित की जाएगी।    
फिर आगे रहीं बेटियां 
इस बार भी हाईस्कूल की परीक्षा में बेटों से बेटियां आगे रहीं। बालिकाओं के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 91.69 रहा। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.25 है।  मऊ जनपद के मधुबन तहसील क्षेत्र के सुभागी देवी इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्रा हर्षिता शर्मा ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2022 के परिणाम में 96.5% अंक प्राप्त कर जिला में प्रथम तो वहीं प्रदेश में 7 वां स्थान प्राप्त किया है। हर्षिता शर्मा ने 600 में कुल 579 अंक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है।

टापटेन में यह होनहार 
1.प्रिंस पटेल कानपुर नगर। 
2. संस्कृति ठाकुर मुरादाबाद व किरन कुशवाहा कानपुर नगर। 
3. अनिकेत शर्मा कन्नौज। 
4. आस्था चौबे प्रयागराज। 
5. कुमारी एकता सीतापुर। 
6. शीतल वर्मा सीतापुर। 
7. हर्षिता शर्मा मऊ। 
8. आशुतोष कुमार वाराणसी व अजय प्रताप रायबरेली। 

 



अन्य समाचार