रोजा रखने के हैं यह फायदे 

18 Apr 2022

-सेहत व तंदुरुस्ती का है सबब 

मौलाना जैगम अलीम नोमानी
----------------------------
चिरैयाकोट (मऊ) :
रमजान का महीना इबादत का है। इस महीने में बन्दों को बड़ी बरकतें और रहमतें हासिल होती हैं। रोजा बहुत बड़ी इबादत होने के साथ हि सेहत और तंदुरुस्ती का सबब भी है। हदीसे पाक में कहा गया है कि रोजा रखो सेहतमंद हो जाओगे। यह रब का अपने बंदों पर बहुत बड़ा एहसान है कि इबादत के बदले में वह सवाब (पुण्य) और सेहत भी देता है। हममें से बहुत से लोग यह सोचते हैं कि हम रोजा रखेंगे तो कमजोर और परेशान हो जाएंगे जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। 
नियंत्रित हो जाता है कोलेस्ट्राल 
रोजा रखने के अनेकों फायदे हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नियंत्रित हो जाती है। डायबिटीज और कैंसर के मरीजों को रोजे से बहुत फायदा होता है। यह डॉक्टरों का रिसर्च भी बताता है। इस्लाम भी यही कहता है कि रोजे में सेहत और तंदुरुस्ती है। इसलिए हमारे नौजवान और हर उम्र के लोगों को रोजा रखना चाहिए। रोजा रखने से गरीबों की भूख और प्यास का एहसास होता है। इससे उनके साथ हमदर्दी करने का जज्बा भी पैदा होता है। यह हमदर्दी का और सब्र का महीना है। सब्र का सवाब जन्नत है। इसलिए हमें चाहिए कि हम खुद भी रोजा रखें और अपने दूसरे भाइयों को भी रोजा रखने के लिए प्रेरित करें। 
 



अन्य समाचार