घोसी के सब रजिस्ट्रार सिविल सर्विसेज की यूपी क्रिकेट टीम में 

22 Feb 2022

-दिल्ली में होने वाली अखिल भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता में पुरुष टीम के होंगे हिस्सा
-जिला, मंडल व प्रदेश स्तरीय ट्रायल में हासिल की सफलता, अधिकारियों में खुशी 

बुलंद आवाज ब्यूरो
------------------
मऊ :
घोसी तहसील के सब रजिस्ट्रार सत्येंद्र कुमार यादव सिविल सर्विसेज की यूपी क्रिकेट टीम के हिस्सा बन गये हैं। उनका चयन अखिल भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में यूपी की टीम में हुआ है। जिला, मंडल व प्रदेश स्तरीय ट्रायल में सफलता हासिल कर सत्येंद्र ने जिले के अधिकारियों को खुशी प्रदान की है।  
आजमगढ़ के फूलपुर निवासी हैं सत्येंद्र 
सत्येंद्र कुमार यादव आजमगढ़ जिले के फूलपुर तहसील के इटकोहिया गांव निवासी विश्वनाथ यादव के पुत्र हैं। उनका नाम खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश खेल भवन लखनऊ द्वारा जारी की गयी चयन लिस्ट में है। वह अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की सिविल सर्विसेज क्रिकेट टीम में खेलेंगे।
10 से 15 मार्च तक होगी प्रतियोगिता  
अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 10 मार्च से 15 मार्च तक भारत नगर स्पोर्ट्स काम्पलेक्स, चाणक्यपुरी, दिल्ली में होगा। इस प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज टीम का जिला स्तरीय ट्रायल 08 सितम्बर 2021 को हुआ था। उसमें अव्वल आने के बाद 10 सितंबर 2021 को आजमगढ़ में हुए मंडल स्तरीय ट्रायल में भी इन्होंने सफलता हासिल की। इसके बाद मैनपुरी में 13 व 14 सितंबर 2021 को प्रदेश स्तरीय ट्रायल हुआ था। यूपी टीम के खिलाड़ियों की जारी सूची में सत्येंद्र का चयन हुआ है।  
 



अन्य समाचार