सरयू तट पर भोर में दिखा विहंगम नजारा

11 Nov 2021

-उगते सूर्य को अर्घ्य देने उमड़ा रहा सैलाब

बुलंद आवाज रिपोर्टर
--------------------
दोहरीघाट (मऊ) : छठ पर सरयू तट पर गुरुवार की भोर में विहंगम नजारा दिखा। सूर्य भगवान के उदित होते ही महिलाओं ने अर्घ्य दिया। मनवांछित फल पाने के लिए पूजा पाठ किया। श्रद्धा और भक्ति का अटूट संगम नदी तट पर देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने मां सरयू के तट पर दीपदान किया। वेद पाठी ब्राह्मणों से अपने अपने बेदी के समीप हवन पूजा पाठ कराया। सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा व्रती महिलाओं को गाय का दूध उपलब्ध कराया गया। व्यापारी उमेश कुमार गुप्त, शिव कुमार जायसवाल, विनोद यादव, प्रहलाद दास, विनय जायसवाल, राजेश गुप्ता, विनोद वर्मा, मनोज जायसवाल, गुलाबचंद गुप्त, बबलू सोनकर आदि सहयोग में लगे रहे। क्षेत्राधिकारी घोसी नरेश कुमार, थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, एसआई अजीत दुबे, ईओ ऋचा सिंह, चेयरमैन बेदाना सोनकर सहित अधिकारी व पुलिस के जवान मौजूद रहे।
पुलिस के जवानों का सम्मान
राम घाट पर 24 घंटे से जमे क्षेत्राधिकारी घोसी नरेश कुमार, थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, एसआई अजीत दुबे, पूर्व चेयरमैन गुलाबचंद गुप्त, नगर पंचायत की ईओ ऋचा सिंह, चेयरमैन बेदाना सोनकर का व्यापारी राजेश गुप्ता ने माला पहनाकर का स्वागत किया। छठ पूजा में पुलिस के सहयोग की सराहना किया।
निकली हनुमान की झांकी
छठ महोत्सव में रामघाट पर भोर में चार बजे से भक्ति गीतों का सिलसिला चलता रहा। हनुमान की झांकी निकाल कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कलाकारों ने भव्य झांकी निकाली। कमेटी के विशाल वर्मा, विकास वर्मा, प्रहलाद दास, शिवकुमार, विनय जायसवाल, मनोज साहित नगर के युवकों का सहयोग रहा।



अन्य समाचार