मऊ में महिला शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पिटाई

14 Sep 2021

-आरएस पैलेस में महिलाओं को निःशुल्क सुविधा पाने को जुटीं महिलाएं
-महाराष्ट्र से आये अध्यक्ष की पिटाई होते ही मची भगदड़, चार हिरासत में

बुलंद आवाज ब्यूरो
------------------
मऊ : शहर के आरएस पैलेस में मंगलवार की दोपहर महिला शक्ति नामक संगठन की लाचिंग बवाल की भेंट चढ़ गई। महाराष्ट्र से आये संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष की युवक ने पिटाई कर दी तो कार्यक्रम में शामिल संस्था के लोगों ने युवक को भी थप्पड़ जड़ा। शहर कोतवाली पुलिस दो महिलाओं समेत चार लोगों को हिरासत में ले गई। खबर के बीच-बीच में वीडियो से आपको बहुत सारी वस्तुस्थिति का अंदाजा हो जाएगा।
सुबह से ही जुटने लगी महिलाएं
शहर के पुरानी तहसील स्थित आरएस पैलेस में महिला शक्ति नामक संगठन ने 14 सितंबर को अपना कार्यकम रखा था। कार्यक्रम की सफलता के लिये संगठन से जुड़ी महिलाएं घर-घर जाकर नारी शक्ति को फ्री में तमाम सुविधाएं मिलने के लिये आमंत्रण दे रखी थीं। इसका नतीजा यह हुआ कि सुबह से ही महिलाओं की भीड़ जुटने लगी। मीडियाकर्मी भी वहीं मौजूद थे। महाराष्ट्र से आये संगठन के अध्यक्ष गुलाब जायसवाल ने लाचिंग करते हुए विधवा महिलाओं को एक हजार रुपये प्रति माह, आजीवन फ्री बिजली, घर न होने पर आवास, बच्चों की 22 साल की आयु तक फ्री शिक्षा, पानी का बिल भरने का ऐलान किया।
रजिस्ट्रेशन न होने पर आगबबूला हुआ युवक
कार्यक्रम में शामिल एक युवक को महिला शक्ति संगठन द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं पर संदेह हो गया। उसने संगठन के सदस्यों से रजिस्ट्रेशन आदि के बारे में तहकीकात शुरु की तो उसे पता चला कि संस्था गैर पंजीकृत है। इसी पर वह भड़क गया और जालसाजी करने का आरोप लगाते हुए अध्यक्ष की ओर लपका। एक-दो थप्पड़ जड़ा तो भगदड़़ मच गई। पुलिस ने आरोपी युवक, संस्था के अध्यक्ष समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।



अन्य समाचार