मऊ : गीत तुम्हारे - पास हमारे का लोकार्पण

28 Aug 2021

-सराहा गया रामप्यारे राय का कविता संग्रह

बुलंद आवाज ब्यूरो
------------------
मऊ : राहुल सांकृत्यायन सृजन पीठ पर शनिवार को रामप्यारे राय के कविता संग्रह गीत तुम्हारे-पास हमारे का लोकार्पण हुआ। इसे सभी ने सराहा। सृजन पीठ के निदेशक जयप्रकाश धूमकेतु ने संस्था के विकास पर प्रकाश डालते हुए आतिथियों स्वागत किया। वरिष्ठ साहित्यकार सदानंद उपाध्याय को साल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कविता संग्रह गीत तुम्हारे- पास हमारे को लेकर मधुर नजमी ने कहा कि मेरे गुरु रहे उमाशंकर तिवारी की बड़ी कृपा है। उन्होंने कविता पढ़ा कि वह अपने ताख को काला जरूर करता है, पर चिराग उजाला जरूर करता है। डा. रामकृष्ण यादव ने कहा कि रचना हृदयस्पर्शी हैैै। जिसको भी समझ आएगी प्रभावित करेगी। राजेश राय जी ने कहा कि कविता जनता तक जाए तो दिशा मिल सकती है। जन शिक्षण से ही आज के सवाल पूरे होंगे। बृजभूषण राय ब्रिज ने निराला का उल्लेख करते हुए स्वयं की कविता गीत पीड़ा की अभिव्यक्ति है का पाठ किया। कहा कि साहित्यकारों को देख कर भी यदि मन में उद्गार न आए तो हमारा दुर्भाग्य है। कविता, गीत-गोविंद चंडीदास-विद्यापति, सूर, मीरा से होती हुई आज हमारे यहां तक आई है।
पंडित सदानंद उपाध्याय ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि आग का गुण है दूषण को जला दे। भूषण को चमका दे। कविता भी एक आग ही है। कविता सद्गुणों को बढ़ा देती है। अवगुणों का नाश कर देती है। पहले सत्र का संचालन डा.संजय राय ने किया।
दूसरे सत्र में काव्य गोष्टी हुई। इसमें सुरेंद्र सिंह चांस, सुमित कुमार उपाध्याय, देवनाथ घायल, कृष्ण देव, ब्रजकिशोर वर्मा, अमिताभ कांत, रमेश राय, डा. गिरीश मासूम, कमलेश राय, बृजभूषण राय ब्रिज, ने कविता पाठ किया। संचालन जयप्रकाश धूमकेतु ने किया। वैभव राय ने मेहमानों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से देवप्रकाश राय, अजीम खान, बसंत कुमार, प्रमोद राय, सरोज सिंह, शकील, इसरार, आमिर, गिरिजा, फतेहबहादुर यादव, मरछूराम प्रजापति आदि उपस्थित रहे।



अन्य समाचार