चीन से हिंसक झड़प में यूपी का भी एक जवान शहीद

17 Jun 2020

---विनम्र श्रद्धांजलि---
- सर्वाधिक शहीद बिहार रेजीमेंट के

बुलंद आवाज राष्ट्रीय ब्यूरो
-------------------------
नई दिल्ली : भारत-चीन के सैनिकों के बीच सोमवार रात लद्दाख की गलवान वैली में हुई हिंसक झड़प में शहीद 20 जवानों के नाम की सूची जारी कर दी गयी है।। इनमें सबसे ज्यादा 13 शहीद बिहार की दो अलग-अलग रेजिमेंट के हैं। एक शहीद 12 बिहार रेजिमेंट और बाकी शहीद 16 बिहार रेजिमेंट के हैं। शहीद कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू भी 16 बिहार रेजिमेंट से थे।
16 बिहार रेजिमेंट: 12 शहीद
सिपाही कुंदन कुमार - सहरसा, बिहार
सिपाही अमन कुमार - समस्तीपुर, बिहार
दीपक कुमार - रीवा, मध्यप्रदेश
सिपाही चंदन कुमार - भोजपुर, बिहार
सिपाही गणेश कुंजाम - सिंहभूम, पश्चिम बंगाल
सिपाही गणेश राम - कांकेर, छत्तीसगढ़
सिपाही केके ओझा - साहिबगंज, झारखंड
सिपाही राजेश ओरांव - बीरभूम, पश्चिम बंगाल
सिपाही सीके प्रधान - कंधमाल, ओडिशा
नायब सूबेदार नंदूराम - मयूरभंज, ओडिशा
हवलदार सुनील कुमार- पटना, बिहार
कर्नल बी. संतोष बाबू - हैदराबाद, तेलंगाना
3 पंजाब रेजिमेंट: 3 शहीद
सिपाही गुरतेज सिंह - मनसा, पंजाब
सिपाही अंकुश - हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश
सिपाही गुरविंदर सिंह - संगरूर, पंजाब
3 मीडियम रेजिमेंट: 2 शहीद
नायब सूबेदार सतनाम सिंह - गुरदासपुर, पंजाब
नायब सूबेदार मनदीप सिंह - पटियाला, पंजाब
12 बिहार रेजिमेंट: 1 शहीद
सिपाही जयकिशोर सिंह - वैशाली, बिहार
81 माउंट बिग्रेड सिग्नल कंपनी: 1 शहीद
हवलदार बिपुल रॉय - मेरठ, उत्तरप्रदेश
81 फील्ड रेजिमेंट: 1 शहीद
हवलदार के. पालानी - मदुरै, तमिलनाडु



अन्य समाचार