J&K में बादल फटने से रुकी अमरनाथ यात्रा, 2 की मौत

25 Jul 2015

जम्मू। जम्मू और कश्मीर में एक बार फिर जल प्रलय के नजारें हैं। ताजा घटना में अमरनाथ यात्रा के बेस कैंप में बादल फटने से 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि 10 तीर्थयात्रियों के घालय होने का समाचार है।

यह घटना अमरनाथ यात्रा के पड़ाव गांदरबल की है। गांदरबल में शनिवार सुबह बादल फटने से जिन दो लोगों की मौत हुई है, उनमें एक बच्ची और एक शख्स शामिल है जबकि 10 तीर्थयात्रियों के घायल होने की खबर है।

इससे पहले भी पिछले हफ्ते गांदरबल में बादल फटने से तीन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। उल्लेखनीय है कि अमरनाथ यात्रा अपने अंतिम चरण में है, जिसकी वजह से गांदरबल में अमरनाथ तीर्थयात्रियों की भीड़ है।

सुरक्षाकर्मियों और एसडीआरएफ के जवानों ने बालटाल में रिलीफ का काम शुरू कर दिया है। अमरनाथ यात्रियों को कैंप से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। जोजिला दर्रे में सड़कों को भी नुकसान हुआ है। 11 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।



अन्य समाचार